सोमवती अमावस्या पर गौ सवामणी
सोमवती अमावस्या पर भैरुजी मंदिर कमेटी ने की गौसेवा, गौशाला में भेंट की खाद्य सामग्री
रींगस। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र में धर्म और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। भैरुजी मंदिर कमेटी की ओर से श्री सीताराम गौशाला कुएं पर बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा के लिए विशेष पहल करते हुए दलिए की व्यवस्था करवाई गई। मंदिर कमेटी ने गौशाला में गौसेवा के लिए करीब दो क्विंटल गेहूं, एक पीपा घी तथा एक कार्टून गुड़ भेंट किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर के नेतृत्व में सदस्यों ने खाद्य सामग्री भिजवाई। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फूलचंद गुर्जर ने उपस्थित लोगों को गौसेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का विशेष महत्व है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार इस पुण्य कार्य में योगदान देना चाहिए। गौशाला संचालक ज्ञानचंद प्रहलादका एवं कन्हैया लाल शर्मा ने भैरुजी मंदिर कमेटी द्वारा किए गए इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की देखभाल में काफी सहायता मिलती है। सोमवती अमावस्या पर किए गए इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें