News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

योग करो निरोग रहो

योग करो निरोग रहो

दो दिवसीय योग प्रशिक्षण का समापन, छीपाबड़ौद में निकली भव्य जागरूकता रैली,“करें योग, रहें निरोग” के नारों से गूंजा कस्बा, डॉ. पवन मेघवाल ने नियमित योग का आह्वान किया*



छीपाबड़ौद  से जितेंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ब्लॉक खेल मैदान में सफलतापूर्वक हुआ। समापन के बाद योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कस्बे में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थियों, विद्यार्थियों, योग साधकों, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। प्रतिभागियों ने “करें योग, रहें निरोग”, “योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” तथा “योग है जीवन का आधार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को योग का संदेश दिया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग विशेषज्ञों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और योग के वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी। प्रशिक्षार्थियों ने आसनों का अभ्यास कर मुख्य कार्यक्रम 21 जून के लिए तैयारियां कीं।

समापन समारोह में ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. पवन मेघवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास करने और 21 जून 2026, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. मधुसूदन मीणा, डॉ. पी.डी. शर्मा, योग क्रियान्वयन समिति सदस्य डॉ. गुलाब चंद मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रैली के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें