News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

लाखनी में जल भराव की समस्या, आमजन परेशान

लाखनी में जल भराव की समस्या, आमजन परेशान

लोकेशन, रींगस सीकर 
रिपोर्ट बी एल सरोज 
9413070728
लाखनी में जलभराव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आम रास्ते पर भरे बरसाती पानी को लेकर किया प्रदर्शन

एंकर :- रींगस उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाखनी के वार्ड संख्या 9 में आम रास्ते पर बरसात का पानी भरने की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड के मुख्य रास्ते पर हर वर्ष बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है। ग्रामीण बीड़दी चंद ने बताया कि रविवार देर शाम उनकी माताजी का निधन हो गया था, लेकिन रास्ते में पानी भरा होने के कारण अंतिम यात्रा को जलभराव के बीच से निकालना पड़ा। वहीं प्रहलाद वर्मा ने कहा कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। महिला मनफूली देवी ने बताया कि मोहल्ले में बनी पानी की टंकी से लोग पेयजल भरते हैं, लेकिन बरसात में रास्ते में पानी भरने से वहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जिससे लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण मोहल्ले का एक प्राचीन कुआं धंस गया है। वहीं कुएं के पास बनी पानी की टंकी के नीचे मिट्टी का कटाव हो चुका है, जिससे टंकी के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि जलभराव की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। कई बार लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। साथ ही गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मार्ग पर उचित जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए और सड़क को ऊंचा कर स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब वे केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे और समस्या का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत लाखनी के प्रशासक महेश बाजिया ने बताया कि जिस क्षेत्र में जलभराव की समस्या है, वह पहले आबादी क्षेत्र में शामिल नहीं था। कुछ वर्ष पहले ही भूमि को आबादी क्षेत्र में परिवर्तित किया गया है। सड़क निर्माण के लिए पंचायत की ओर से खंडेला विधायक को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान श्यामलाल मेघवाल, पूर्णदास, श्रवण वर्मा, मंगलचंद, फूलचंद, प्रकाश, विनोद, विकास, सुनील, नितेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें