News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण शिविर में लोगों के हो रहे काम..

ग्रामीण शिविर में लोगों के हो रहे काम..

ग्रामीण सेवा शिविर में रास्ता समस्या का मौके पर हुआ समाधान

सीकर 22 जून ( बी एल सरोज ) रींगस उपखंड के नलाखनी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान नाथूलाल, फूलचंद, बलदेव, मोहनलाल एवं सोहनलाल पुत्रगण महादेव, जाति जाट, निवासी ग्राम लाखनी, जिला सीकर (राजस्थान) द्वारा शिविर में उपस्थित होकर माणाबाबा जोहड़ा से ढाणी की ओर जाने वाले रास्ते को कटान (राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने) करवाने के संबंध में निवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक एवं हल्का पटवारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात शिविर में ही उक्त रास्ते का समर्पण नामा तैयार करवाकर काश्तकारों की सहमति से स्वीकार किया गया तथा इसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाया गया।

इस प्रकार ढाणीवासियों की लंबे समय से लंबित रास्ते की समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। समस्या का त्वरित निस्तारण होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार, प्रशासन एवं संबंधित विभाग का आभार प्रकट किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें