News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रींगस में आवारा कुत्तों का आतंक..!

रींगस में आवारा कुत्तों का आतंक..!

लोकेशन, रींगस, सीकर 

शहर सहित उपखंड में आवारा कुत्तों का आतंक 
एक सप्ताह में तीन दर्जन लोगों को किया काटकर घायल 
आज भी सात लोगों को काटा 
रींगस ( बी एल सरोज ) :- सीकर जिले रींगस शहर सहित सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक अपने चरम पर है पिछले 10 दिनों की बात की जाए तो अब तक तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को इन आवारा कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया है। नगर पालिका से अगर कहा जाता है तो पहले में पहचान पूछते हैं फिर लोकेशन पूछते हैं और उसके बाद उसे रेस्क्यू करने का दावा करते हैं , लेकिन तब तक कोई दूसरा कुत्ता अन्य लोगों को काटने लग जाता है । डॉग बाइट की घटनाओं से कस्बे वासियों में आक्रोश है क्योंकि आज भी नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में खजूर वाले बालाजी मंदिर के पास एक आवारा कुत्ते ने बच्चे और महिला सहित सात लोगों को काटकर घायल कर दिया  । सभी घायलों को यूपी जिला अस्पताल रींगस पहुंचाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए । लेकिन बारिश के इस मौसम में लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट की घटनाओं से लोग परेशान है ।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें