News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

पर्यटन सचिव ने किए श्याम दर्शन

पर्यटन सचिव ने किए श्याम दर्शन


लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर)
रिपोर्ट, बी एल सरोज 

 हेडलाइन - पर्यटन विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा ,
अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
एंकर :- सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव शुचि त्यागी ने दो दिवसीय मासिक मेले की तैयारियों व स्वदेश दर्शन 2 योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।इसके साथ ही मास्टर प्लान,रींग रोड़ व रींगस रोड़ पर अधूरा पड़ा पैदल पद मार्ग को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।चर्चा के पश्चात त्यागी ने मिडिया से रूबरू होते हुए बताया कि खाटूश्यामजी में दर्शनार्थियों की लगातार भीड़ बढ़ रही है जिसको लेकर आने वाले भक्तों को सुविधाओं में इज़ाफ़ा करें।इसको लेकर चर्चा की गई है।साथ ही स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के बारे में चर्चा करने के साथ ही आगामी समय में अगले फेज में खाटूश्यामजी में कार्य हो इसके बारे में चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से रिंग रोड़,मास्टर प्लान को लेकर विस्तार जानकारी ली गई है।इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने तमाम व्यवस्थाओं से अवगत करवाया गया। वहीं मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान से मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रिंसिपल सेक्रेटरी त्यागी ने बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर देवस्थान विभाग, विधुत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें