धौलपुरिया ने किया एसडीएच का निरीक्षण
हेडलाइन - उपजिला अस्पताल खाटूश्यामजी का स्वास्थ्य उपनिदेशक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष,
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी खाटूधाम में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ. एस.एन. धोलपुरिया ने उपजिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर,मरीज भर्ती वार्ड, लेबर रूम,लैब सहित विभिन्न विभागों का गहन अवलोकन किया। साथ ही फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।इस अवसर पर डॉ. बी.एम. बाजियां एवं डॉ. सुमन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य उपनिदेशक ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उपजिला अस्पताल की प्रशंसा की और इसे बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारी जवाहर सिंह फलडोलिया, रामचन्द्र, सुभाष धायल, गीता बुरड़क, बिमला तेतरवाल,जितेन्द्र कुमार स्वामी,वरिष्ठ लिपिक महेंद्र कुमार, कनिष्ठ लिपिक श्रवण कुमार, महेश कुमार फलडोलिया सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य उपनिदेशक ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें