मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल.. शर्मा
*जयपुर: प्रधानमंत्री के 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन कु बुनियाद खड़ी की
, मुख्यमंत्री बोले- मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया
जयपुर न्यूज :- ( बी एल सरोज ) प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में आयोजित “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल : विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषयों पर पत्रकारों से बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय लिखा है जो हम सब देशवासियों के लिए सम्मान की बात है । मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल होकर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा था तथा वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति भी मजबूत नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने निर्णायक और सशक्त नेतृत्व का अनुभव किया है।
आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को मजबूत बनाया गया है और भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है तथा करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है।
एक टिप्पणी भेजें