संगठन मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने किए श्याम दर्शन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किए बाबा श्याम के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना,संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ पहुंचे श्याम दरबार, मंदिर कमेटी ने किया सम्मान,
एंकर ( बी एल सरोज) ,सीकर जिले के खाटूश्यामजी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार बाबा श्याम दरबार पहुंचे। दोनों नेताओं ने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ एवं भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार खाटूधाम पहुंचे जहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने बाबा श्याम के समक्ष प्रदेश और देश की खुशहाली, समृद्धि तथा सुख-शांति की कामना की।
मंदिर परिसर में श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। इससे पूर्व होटल लखदातार में प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, पूर्व विधायक रतन जलधारी, गजानंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दर्शन के पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों का उल्लेखनीय कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसान, मजदूर, महिला सशक्तिकरण, व्यापार और विदेश नीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।मदन राठौड़ ने कहा कि खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन कर हमेशा एक सुखद अनुभूति होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन कर आत्मिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव होता है।
नेताओं के खाटूधाम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
एक टिप्पणी भेजें