प्री मानसून की बारिश , किसानों ने किया खेतों का रुख
फ्री मानसून की बारिश गर्मी से मिली राहत, उमस बढ़ी
किसान खेतों में , जोत बुवाई का काम शुरू
रींगस :- ( बी एल सरोज) पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार देर रात मौसम एक बार फिर पलटा और तेज हवाओं के साथ शुक्रवार रात को शुरू हुआ बारिश का दौर अल सुबह तक जारी रहा । बारिश से मौसम सुहाना हो गया गर्मी मानो जैसे काफूर हो गई पर शनिवार को शाम होते होते उमस फिर बढ़ने लगी, वहीं किसानों के लिए यह प्री मानसून की पहली बारिश अमृत बनकर खेतों में बरसी , अल सुबह से ही किसान खेतों में देखे जा रहे हैं बाजरा , मोठ ग्वार ,मूंगफली, व तिल की फसल बोने की तैयारी में किसान जी जान से जुट गए हैं हालांकि कुछ स्थानों पर थोड़ी बारिश कम होने से अभी किसान एक-दो दिन और इंतजार कर सकते हैं । मोर्निंग न्यूज की टीम जब ग्राउंड जीरो पर किसानों के खेत में पहुंची तो किसान हरिप्रसाद बलोदा ने बताया कि अगेती की फसल करने वाले किसानों ने बाजरे की फसल पिछले सप्ताह ही बुवाई कर दी वहीं पर प्री मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब आज़ से बुवाई का काम शुरू कर रहे हैं । वहीं किसानों के माथे पर इस बार मौसम विभाग ने चिंता की लकीरें जरूर बढ़ा दी है क्योंकि मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पिछली बार की तुलना में 8% बारिश कम होगी फिर भी किसानों को सरकार और भगवान पर पूरा भरोसा है जिसके चलते किसान सभी फसलों को बुवाई कर रहे हैं ।
वहीं निकटवर्ती ग्राम कांवट, श्रीमाधोपुर व उपखंड क्षेत्र रींगस के अधिकांश हिस्सों में बरसात की खबर है। कांवट में व दातारामगढ़ में बारिश से अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं जिला मुख्यालय सीकर में 3 इंच बारिश से कई जगह और सड़क जलमग्न हो गई ।
एक टिप्पणी भेजें