News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

पीएम मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल....

पीएम मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल....



जन जन की आस्था के प्रतीक खाटू धाम व रींगस के भैरु बाबा, आमली वाले बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली व जनकल्याण की कामना
पी एम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल व सबसे लम्बी अवधि तक पीएम रहने पर आयोजित हो रहे 

एंकर :- ( बी एल सरोज ) सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के मंदिर परिसर में व रींगस में देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार खाटू श्याम मंदिर व रींगस के भैरुं बाबा  व आमली वाले बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की भावना के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। कार्यक्रमों की श्रृंखला में खाटूश्यामजी में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तो रींगस में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार महेश ओला सहित नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों मंदिरों पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। भैरुजी मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फूलचंद गुर्जर के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। अधिकारियों ने प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि एवं आमजन के कल्याण की कामना करते हुए भैरु बाबा के समक्ष प्रार्थना की। 
वहीं आमली वाले बालाजी मंदिर में पंडित सुभाष शर्मा के नेतृत्व में पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। और गौशाला सुंदरकांड समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर प्रदेश की उन्नति और सुख-शांति की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भैरु बाबा के जयकारों के साथ पूजा में सहभागिता निभाई। आयोजन के सफल संचालन में मंदिर कमेटी एवं नगर पालिका कार्मिकों का सहयोग रहा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें