शहीद के सम्मान में तिरंगा रैली..
सीआईएसएफ जवान के सम्मान ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
छत्तिसगढ़ में कल हुई थी जवान संतोष वर्मा की मौत
एंकर :- ( दीपक सैन ) रींगस उपखंड की ग्राम पंचायत चौमूं पुरोहितान के राजस्व ग्राम भवानीपुरा के युवा सैनिक संतोष वर्मा की पार्थिव देव रींगस थाने से पूरे सैन्य सम्मान के साथ तिरंगा रैली के रूप में रवाना हुई सैकड़ो युवा भारत माता और संतोष वर्मा के सम्मान में जयकारे लगाते चल रहे थे भवानीपुरा के संतोष वर्मा का हाल ही में सीआईएसएफ ने कांस्टेबल पर चयन हुआ था और वह छत्तीसगढ़ में तैनात थे जहां कल दौड़ते समय उनकी तबीयत खराब हुई उन्हें अस्पताल ले गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई । देर शाम आई सूचना के बाद से ही भवानीपुरा में शोक का वातावरण बना हुआ है आज अल सुबह से ही रींगस थाने में संतोष वर्मा के सम्मान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और विधायक सुभाष सुनील और सीआईएसएफ के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित किए और रींगस से तिरंगा रैली के रूप में रवाना किया दोपहर 12 बजे बाद में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा । संतोष वर्मा चार भाइयों में सबसे छोटे भाई थे और अभी उनकी शादी भी नहीं हुई थी परिवार में उनकी नौकरी लगने से खुशियां थी लेकिन अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है ।
एक टिप्पणी भेजें