News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

माता बनी कुमाता.!!

माता बनी कुमाता.!!

ममता हुई शर्मसार, कलयुगी मां ने पाइप और दंतेली से रेत दिया दो मासूमों का गला; पूरे इलाके में सनसनी

 *गिरधर पाराशर - राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई* है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ के मानपुरा गांव में एक मां ने ममता का गला घोंटते हुए अपने ही दो मासूम बच्चों की नृशंस हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी महिला ने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की, जिसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
खून से सनी मानपुरा की सुबह

CI घनश्याम मीणा के जानकारी के अनुसार, मानपुरा निवासी और टेंट व्यवसायी राजू साहू की पत्नी संजू ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब पूरा गांव अपने दैनिक कार्यों में जुटा था, तभी घर के भीतर से चीख-पुकार सुनकर लोग दहल गए। संजू ने घरेलू कलह या किसी अज्ञात मानसिक तनाव के चलते अपने दो मासूम बच्चों—बेटी नेहा और बेटा भैरू—पर टेंट के लोहे के पाइप (सरिए) और धारदार दंतेली से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
क्रूरता की सारी हदें पार
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमला इतना भीषण था कि बच्चों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आरोपी मां ने क्रूरता दिखाते हुए बच्चों के गले पर धारदार हथियार से प्रहार किए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद संजू ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
घटनास्थल पर पुलिस और FSL की टीम
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही मांडलगढ़ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। गांव में तनाव और दहशत को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
• साक्ष्यों का संकलन: पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है।
 पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही हैं 
यह घटना अत्यंत विचलित करने वाली है। मासूमों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी महिला फिलहाल अस्पताल में है, होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें