News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

आखिर कब रुकेगी भक्तों से मार-पीट की घटनाएं !

आखिर कब रुकेगी भक्तों से मार-पीट की घटनाएं !

दिव्यांग श्याम भक्त के साथ मारपीट, पुलिस पर लगे आरोप

रींगस ( बी एल सरोज) खाटू श्याम जी दर्शन के लिए जा रहे श्याम भक्तों के साथ कथित मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। व्यापारियों और वाहन चालकों के बाद अब रींगस पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। कानपुर से आए दिव्यांग श्याम भक्त ने पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। कानपुर निवासी दिव्यांग श्याम भक्त राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपने साथी विपिन शुक्ला के साथ राजस्थान रोडवेज बस में सवार होकर रींगस से खाटू श्याम जी जा रहे थे। बस परिचालक ने समय पर टिकट नहीं दिया। इसी दौरान रोडवेज की फ्लाइंग टीम ने बस को जांच के लिए रोका और श्याम भक्त को बिना टिकट यात्री मानते हुए 300 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माने को लेकर हुए विवाद के बाद फ्लाइंग टीम दोनों श्याम भक्तों को रींगस पुलिस थाने लेकर पहुंची। यहीं पर यात्रियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट भी की। पीड़ित का कहना है कि वह दिव्यांग हैं और श्याम बाबा के दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ यात्रा कर रहा था, इसके बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के बाद श्याम भक्तों में भारी रोष देखने को मिला है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि खाटू श्याम जी आने वाले श्रद्धालुओं के साथ लगातार हो रही ऐसी घटनाएं रींगस और खाटू की छवि को धूमिल कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं रींगस पुलिस थाने में संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि श्याम भक्तों के आरोप निराधार है पुलिस द्वारा उनके साथ कोई मारपीट नहीं की गई, बेटिकट यात्रा करने पर फ्लाइंग टीम उनको रींगस पुलिस थाने लेकर आई थी जिनको जुर्माने के लिए समझाइश की गई तो उन्होंने थाने पर आने के बाद 3 सौ रुपए की जुर्माना रसीद करवाई।
उधर रींगस थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने इस मामले में कहा की शिकायत आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें