News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

खाटूश्यामजी में जल्द होगा कचरे का निस्तारण !

खाटूश्यामजी में जल्द होगा कचरे का निस्तारण !

खाटूधाम में कचरा निस्तारण को लेकर चल रहा धरना हुआ समाप्त
भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत व ओएसडी प्रमोद शर्मा के आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त 
खाटूश्यामजी  :- ( बी एल सरोज) सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी खाटूधाम में कचरा निस्तारण की समस्या को लेकर दिया जा रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत व विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी प्रमोद शर्मा द्वारा उचित समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद धरनारत लोगों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।उल्लेखनीय है कि यह धरना पिछले चार दिनों से पार्षद प्रतिनिधि शंकर बलोदा के नेतृत्व में चल रहा था। धरना स्थल पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी, गिरीराज माटोलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार रामुका,खोरा सरपंच भगवान सिंह ढांका, लाडपुर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह, रेनबो शिक्षण संस्थान के निदेशक सरजु सिंह पालावत, बालकिशन वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
धरने के दौरान कचरा निस्तारण को लेकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा कचरा स्थल पर उपजिला अस्पताल के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है तथा नगर पालिका प्रशासन ने उपजिला अस्पताल के नाम भूमि का पट्टा भी जारी कर दिया है।
जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जब उपजिला अस्पताल का भवन बनने लगेगा तो स्वत: ही कचरा निस्तारण की समस्या का शीघ्र समाधान हो जाएगा। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने के बाद सहमति बनने पर धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें