News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

लोकतंत्र के पर्व की आई सबसे खुबसूरत तस्वीर

लोकतंत्र के पर्व की आई सबसे खुबसूरत तस्वीर

जिला - सीकर 
लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर)
( बी एल सरोज )
हेडलाइन - डिलीवरी के बाद भी नहीं भूली लोकतंत्र का फर्ज, मां ने नवजात को जन्म देने के बाद किया मतदान,पलसाना सीएचसी में बेटे को दिया जन्म, पुलिस सब इंस्पेक्टर सरोज पिपलोदा ने एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचवाकर डलवाया वोट

एंकर
सीकर जिले के खाटूश्यामजी की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मदनी में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां प्रेमनगर मदनी निवासी मंजू देवी पत्नी प्रकाश चंद फरडोलिया ने प्रसव पीड़ा के बाद पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद भी मंजू देवी ने मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का जज्बा दिखाया।जानकारी के अनुसार मंजू देवी की पलसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 1 बजकर 18 मिनट पर डॉ. नीरज चौधरी ने सफल डिलीवरी करवाई जिसमें उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मतदान के प्रति उनकी इच्छा को देखते हुए एम्बुलेंस से उन्हें मतदान केंद्र पहुंचाया गया।यहां सब इंस्पेक्टर सरोज पिपलोदा ने पुलिस वर्दी का फर्ज निभाते हुए वार्ड संख्या 6 के बूथ पर प्रसूता मंजू देवी का मतदान करवाने में सहयोग किया। इस तरह बेटे को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद मंजू देवी ने मतदान कर गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। उनका यह जज्बा लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और मतदान के महत्व का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें