News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रींगस नगरपालिका में नया विवाद..!

रींगस नगरपालिका में नया विवाद..!

दीपावली से पहले रींगस में स्ट्रीट लाइटों को लेकर सियासत गरमाई, तीन पार्षद धरने पर बैठे,

वार्डों में लाइटें लगाने में भेदभाव का आरोप, पालिकाध्यक्ष पर मनमानी से लाइटें लगवाने का लगाया आरोप

पालिकाध्यक्ष बोले- शहर में लाइटें लगाने के लिए दो टीमें जुटी, दीपावली से पहले सभी वार्डों में होगी रोशनी

एंकर :- ( दीपशिखा ) दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही रींगस नगर पालिका में स्ट्रीट लाइटों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए तीन पार्षद पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। पार्षद हरदयाल बलौदा, हितेश कटारिया और अशोक सोनी ने पालिका प्रशासन की कार्यशैली का विरोध जताते हुए वार्डों में समान रूप से स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग उठाई। धरने पर बैठे पार्षद हरदयाल बलौदा ने पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा पर मनमानी तरीके से स्ट्रीट लाइटें लगवाने का आरोप लगाया। पार्षद का कहना है कि शहर के अलग-अलग वार्डों में लाइटें लगाने के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले भी कई वार्डों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। दीपावली पर्व से पहले शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। पालिका प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार से पहले पूरे शहर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें