News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

गजेन्द्र सिंह कविया होंगे कोलकाता में सम्मानित

गजेन्द्र सिंह कविया होंगे कोलकाता में सम्मानित

सीकर के गजेन्द्र सिंह कविया को कोलकाता में मिलेगा राजस्थानी साहित्य और संस्कृति क्षेत्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार
सीकर ( बी एल सरोज ) अक्टूबर खाटूश्यामी जी (सीकर) के नजदीकी गांव नृसिंहपुरा (चारणवास) निवासी देश के नामचीन कवि,डीडी नेशनल टीवी एंकर और शिक्षक गजेन्द्र सिंह कविया को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक और साँस्कृतिक योगदान के लिए कोलकाता में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।शारदा दुग्गड़ ने बताया कि,राजस्थानी लोक संस्कृति साहित्य और परम्पराओं के संरक्षण हेतु समर्पित पश्चिम बंगाल की "मरुधरा" संस्था प्रतिवर्ष राजस्थान और राजस्थानी संस्कृति की सेवा करने वाले व्यक्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करती है।इस वर्ष भी साहित्य,चित्रकला, हस्तकला, संगीत और लोककलाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र का प्रतिष्ठित "भुवालका जन कल्याण पुरस्कार " गजेन्द्र सिंह कविया को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाएगा।
वहीं इस पुरस्कार की घोषणा होने के बाद खाटू श्याम जी दांता रामगढ़ सहित जिले भर में खुशी की लहर है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें