News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर

स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर

स्काउट गाइड खेल रहे हैं शिविर में साहसिक खेल
अभावों में जीवन जीना सिखते हैं नौनिहाल

रींगस ( बी एल सरोज ) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ रींगस के तत्वावधान में चल रही स्थानीय संघ स्तरीय रैली में आज दूसरे दिन स्काउट गाइड्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।प्रातः न्यू एरा पब्लिक स्कूल निदेशक बलबीर महला और मंदिर महंत सुनील शर्मा ने ध्वजा रोहण किया ।रैली सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया की पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता रैली में कुल 225 स्काउट्स, गाइड्स,रोवर,रेंजर, स्काउटर गाइडर रोवर लीडर,रेंजर लीडर आदि भाग ले रहें हैं।
आज प्रातः आंदोलन का ज्ञान स्काउट परिभाषा उद्देश्य सिद्धांत प्रतिज्ञा नियम आदर्श वाक्य चिन्ह सेल्यूट बाया हाथ मिलाना विभिन्न प्रकार के ध्वजों का शिष्टाचार प्राथमिक चिकित्सा हाथ में सिटी के संकेत विभिन्न प्रकार की गांठे रेप नोट सेट बंद क्लोज बो लाइन सेट सक फिशरमैन नोट राउंड टर्न और तो हाफ इट इस आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मध्यान्ह पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाषण, निबंध, पोस्टर बनाना, लोकगीत, देशभक्ति गीत, पेट्रोल इन काउंसिल, ध्वज शिष्टाचार और प्राथमिक चिकित्सा की प्रतियोगिता आयोजित की गई ।शाम के समय तृतीय सत्र में एडवेंचर (साहसिक) गेम्स में स्काउट और गाइड द्वारा टच प्वाइंट, पुश अप, रस्सी से पेड़ पर चढ़ना , उतरना, रस्से के सहारे नदी पार करना, रस्से के सहारे पुल पार करना आदि के साहसी खेल आयोजित किए गए। शिविर में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) सुमन तोबड़िया  संचालक मंडल में बीरबलराम वर्मा,विकास निठारवाल,ज्योति राजावत,झाबर निठारवाल, घासीराम सैनी, राजेंद्र कुमार मौर्य, मदनलाल सैनी, कृष्ण कुमार यादव,सोहन शर्मा,संदीप निठारवाल,कोमल शर्मा,श्रवण सिंह थोरी, सुभाष देवन्दा,शंकरलाल जाट बलबीर महला,सुमित शर्मा,आयुष मौर्य, विक्रम सैनी,संदीप गवारिया,प्रवीण सैन,राजेश अंकुर,नितेश खन्ना आदि उपस्थित थे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें