News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं, सुभाष मील, विधायक

विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं, सुभाष मील, विधायक

विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, सुभाष मील 
अमित शर्मा ने संभाला रींगस नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार

शहर में समान रूप से विकास का दिया भरोसा

रींगस, सीकर ( बी एल सरोज ) नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शर्मा ने गुरुवार को पालिका कार्यालय में समारोहपूर्वक अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। महरोली के गोविन्द दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पार्षदों का स्वागत किया। समारोह में विधायक सुभाष मील, तहसीलदार महेश ओला, पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह निठारवाल, संयोजक राजेंद्र भातरा, मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत, सुरेश मील एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष बोदूराम कुमावत मंचस्थ रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि शहर के विकास में पक्ष-विपक्ष का भेद नहीं रखा जाएगा। सभी वार्डों में एकरूपता के साथ विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पालिका बोर्ड को शहर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।
विधायक सुभाष मील ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पिछले ढाई वर्षों में जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं और आगामी दिनों में भी शहर के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित बोर्ड शहर की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता तय कर विकास कार्य करवाए। समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा ने बाड़ाबंदी के दौरान पार्षदों से अभद्रता को लेकर चल रही चर्चाओं और अफवाहों पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी पार्षदों ने भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए एकजुटता दिखाई है। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद अशोक कानूनगो ने भी स्पष्ट किया कि सभी की सहमति से ही अमित शर्मा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। इससे बोर्ड में आपसी सहमति और एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्री भैरुजी मंदिर कमेटी, श्री श्याम मंदिर कमेटी, श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति, रोटरी क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा एवं विधायक सुभाष मील का अभिनंदन किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद दीपा गंगावत, शर्मिला तिवाड़ी, दुर्गा धींगड़ा, पिंकी शर्मा, मोहनलाल जांगिड़, तेजपाल कुमावत, सुभाष कुमावत, राजेश मीणा, रिछपाल सिंह देवंदा एवं महेश बुनकर सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयभान धींगड़ा, मूलचंद जांगिड़, फूलचंद गुर्जर, मामराज गुर्जर, विनोद गुर्जर, पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत, दातार सिंह, ओमप्रकाश पूनिया, सतीश खेमका, विकास शर्मा, पवन शर्मा, सुनील कुमावत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कोरखन्या, दिनेश भातरा, विष्णु चुलेट, रोहिताश खींचड़, ताराचंद गुर्जर, गोगराज भामू, रामगोपाल बींवाल, हरिप्रसाद बलौदा, सुभाष बिजारणियां, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. भंवर सिंह ताखर, डॉ. विनोद गुप्ता, सुरेश कुमावत, मुकेश गुप्ता, ठेकेदार हंसराज कुमावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें