रामलीला के लिए हुआ बली का मुहूर्त
लोकेशन, रींगस सीकर
रामलीला के लिए हुआ बली मुहूर्त तो रावण निर्माण के लिए भी हुई पूजा
एंकर :- सीकर जिले के रींगस में पिछले 50 वर्षों से आयोजित हो रही ऐतिहासिक रामलीला को लेकर इस वर्ष होने वाले रामलीला मंचन के लिए आज रामलीला मैदान में बली का मुहूर्त किया गया । पंडित गोपाल शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुहूर्त करवाया गौरतलाप है कि श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के तत्वाधान में पिछले 50 सालों से अनवरत रामलीला का आयोजन किया जा रहा है , मंडल के अध्यक्ष हरिप्रसाद बलौदा ने जानकारी देते बताया कि इस वर्ष यह रामलीला 10 अक्टूबर से शुरू होगी जो 11 दिनों तक चलेगी ।
वही शहर के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली हाईटेक रावण दहन ( दशहरे) के लिए भी आज छतरी वाले बालाजी मंदिर में रावण के पुतले के निर्माण हेतु विधि विधान से पूजा अर्चना कर रावण के पुतले का निर्माण शुरू किया गया। इस पूजा में उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता और तहसीलदार महेश ओला यजमान बनकर बैठे । पुतला निर्माण करता मनोज जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सीकर जिले में रींगस शहर का दशहरा प्रदेश के हाईटेक दशहरे में शुमार करता है। दोनों ही पूजा के कार्यक्रमों में श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद बलौदा , सचिव सरवन सेन , पुनीत शर्मा, हंसराज,गौरव जांगिड़, आर्यन जांगिड़, पार्षद मोहनलाल जांगिड़, हरदयाल सिंह बलौदा, सहित अनेक लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें