News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

एशियाई खेल 2026..

एशियाई खेल 2026..

स्पोर्ट्स अपडेट — बी एल सरोज 

🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये

जापान के आइची-नागोया शहर में आज से खेलों के महाकुंभ 20वें एशियाई खेलों का आगाज होने जा रहा है। स्टेडियम से लेकर देशभर के खेलप्रेमियों तक, हर नजर अब भारतीय खिलाड़ियों पर होगी

🇮🇳 पिछली बार चीन में भारत ने रचा था इतिहास
चीन में आयोजित पिछले एशियाई खेलों में भारत ने 106 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और चौथे नम्बर पर रहा था, अब सवाल सिर्फ पदकों का नहीं, उस रिकॉर्ड को और आगे ले जाने का है

🔥 501 भारतीय खिलाड़ी, 37 खेल और एक बड़ा लक्ष्य
इस बार भारत का 501 सदस्यीय दल मैदान में उतरेगा, जिसमें 267 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यानी देश के अलग-अलग हिस्सों से निकली प्रतिभाएं जापान में तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए तैयार हैं

🎯 मनु भाकर और तजिंदर पाल तूर संभालेंगे तिरंगा
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदर पाल तूर उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे

✨ 106 से आगे की उड़ान!
पिछली बार 106 पदकों के साथ भारत ने जो ऊंचाई हासिल की थी, अब उसी से आगे बढ़ने की चुनौती है, हर मुकाबले के साथ उम्मीदें बढ़ेंगी और हर भारतीय खिलाड़ी के प्रदर्शन के साथ देश की नजरें पदक तालिका पर टिकी रहेंगी

🇮🇳 आज से शुरू होगा भारत का नया अभियान — मैदान पर खिलाड़ी होंगे, लेकिन धड़कनें करोड़ों भारतीयों की होंगी


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें