News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

OBC आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी

OBC आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी

 OBC आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपी रिपोर्ट, निकाय-पंचायत चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया होगी शुरू 

जयपुर ( बी एल सरोज ) 5, अगस्त 2026 राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर चल रही तैयारियों के बीच OBC राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। मुख्यमंत्री आवास पर आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने आयोग के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और OBC के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े विभिन्न तथ्यों और आयोग की सिफारिशों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में आयोग के सदस्य राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, गोपाल कृष्ण और पवन मंडाविया भी मौजूद रहे। आयोग की ओर से तैयार रिपोर्ट में प्रदेश के निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में OBC वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आबादी, पिछले चुनावों में भागीदारी और आरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया गया है।

बैठक में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी शामिल हुए। इसके अलावा प्रमुख सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव, पंचायती राज विभाग के प्रमुख शासन सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें