देश प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं, अतुल चौधरी
*RSWM फाइबर डिवीज़न में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, कार्यक्रमों की श्रंखला में उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित*
*रींगस ( बी एल सरोज ) RSWM फाइबर डिवीज़न में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के *सी ओ ओ, अतुल कुमार चौधरी* ने की।
इस अवसर पर फाइबर यूनिट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सी ओ ओ चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं होता है, हमें हमारी आजादी दिलाने वाले शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए और अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी डी.एम. त्रिपाठी, उमेद सिंह यादव, प्रहलाद राय सोमानी, विपिन सक्सेना, आशीष नैनवाल, सुभाष चन्द्र बंशीधर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें