News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रि..नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

रि..नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

21 जून 2026 को आयोजित नीट-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न

सीकर, 21 जून। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 का आयोजन रविवार को जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

जिले में कुल 91 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिनमें पंजीकृत 27,107 परीक्षार्थियों में से 25,563 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1,544 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थित सभी 25,563 अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

परीक्षा संचालन के लिए नियुक्त सिटी कोऑर्डिनेटर्स के अधीन विभिन्न केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। नृसिंह लाल प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय सीकर के अधीन 13 केन्द्रों पर 4,200 परीक्षार्थियों में से 3,978 उपस्थित रहे। मुकेश कुमार जैमन जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सीकर के अधीन 14 केन्द्रों पर 4,235 में से 4,001 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। विक्रम सिंह शेखावत के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के अधीन 18 केन्द्रों पर 5,016 में से 4,761 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार  सज्जन सिंह अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीकर के अधीन 14 केन्द्रों पर 4,344 में से 4,115 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

नीमकाथाना क्षेत्र में सीबीईओ विनोद शर्मा के अधीन 19 परीक्षा केन्द्रों पर 5,808 परीक्षार्थियों में से 5,470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि राजेन्द्र कुमार प्रिसिंपल राजकीय कॉलेज लक्ष्मणगढ़ के अधीन 13 केन्द्रों पर 3,504 में से 3,238 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी की गई। परीक्षा निर्धारित समयानुसार शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें