करोगे योग तो रहोगे निरोग... विश्व योग दिवस विशेष
*राजस्थान सरकार*
*सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सीकर*
----------
*12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सीकर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित*
*योग को जन-जन तक पहुंचाने में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका : रतनलाल जलधारी*
*योग को अपनी दैनिक आदत में शामिल करें : जिला कलेक्टर आशीष मोदी*
*“योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर जिलेभर में विशेष योग सत्र हुए*
*योगाभ्यासियों ने स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प*
सीकर, 21 जून ( बी एल सरोज) जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन मैदान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सीकर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों महावीर जांगिड़, पायल सैनी, डॉ करिश्मा पारीक,आलोक कौशिक, अभिलाषा रणवां के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। उन्होंने जिलेवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक जीवन जीने का आह्वान किया।
जिला कलेक्टर ने उपस्थित जनसमूह को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने सभी को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई।
सीकर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से भारतीय योग परंपरा को विश्वभर में सम्मान और पहचान मिली है। आज अनेक देशों के लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ समाज की आधारशिला है और नशामुक्त समाज के निर्माण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा "नशे का ना, जीवन को हां" अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही अभिलाषा रणवां द्वारा मनसुख रणवां स्मृति संस्थान के माध्यम से प्रतिभागियों को नि:शुल्क औषधीय एवं फुलवारी के पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, उपनिदेशक आयुर्वेद एवं नोडल अधिकारी डॉ. महेश सोनी, सहायक निदेशक मुकेश दीक्षित, नोडल अधिकारी योग योगेश मिश्रा, सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, सीओ स्काउट बसंत लाटा, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, बी.एल. मील, आलोक कौशिक, मधु कुमावत, राजेश रोलन, नीलम मिश्रा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स, शारीरिक शिक्षक राजवीर सिंह शेखावत सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्काउट-गाइड, छात्र— छात्राएं शहरवासी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें