News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रींगस में बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों का आतंक

रींगस में बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों का आतंक

रींगस में बेसहारा गोवंश का आतंक: सांड ने फैक्ट्री गार्ड पर किया हमला, कार से दौड़ाकर बचाई जान

सीकर :- ( बी एल सरोज ) जिले के रींगस शहर में लगातार बढ़ रही बेसहारा गोवंश की समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती जा रही है। रींगस के रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक बेसहारा सांड ने फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्ड पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल कृष्ण कुमार रीको क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि वह फैक्ट्री परिसर के बाहर अपनी ड्यूटी कर रहा था, तभी अचानक एक सांड ने उस पर हमला बोल दिया। सांड के हमले से गार्ड संभल नहीं पाया और खुद को बचाने के प्रयास में घायल हो गया। इसी दौरान फैक्ट्री प्रबंधन के सदस्य भी वाहन लेकर बाहर निकल रहे थे। उन्होंने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत कार से सांड को दूर तक दौड़ाया और किसी तरह सुरक्षा गार्ड को उसके चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद घायल कृष्ण कुमार को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हमले की यह घटना फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर में बढ़ रहे बेसहारा गोवंश की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि रींगस शहर में लंबे समय से बेसहारा गोवंश सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं और हमले जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें