शिक्षाविद डॉ अजय सक्सैना के घर बड़ी चोरी
रींगस में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 18 लाख की नकदी-जेवरात ले गए चोर
रींगस :- ( बी एल सरोज )सीकर जिले के रींगस में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर के वार्ड संख्या 15 में दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोर मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी करीब 8 लाख रुपए की नकदी तथा लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शिक्षाविद डॉ. अजय सक्सेना अपने परिवार सहित रि
श्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन से चार संदिग्ध युवक घर के आसपास घूमते और दो युवक दीवार फांद कर अंदर घुसते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें