News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

हिन्दू धर्म की आस्था की मुख्य पहचान है मंदिर

हिन्दू धर्म की आस्था की मुख्य पहचान है मंदिर

देश के लोगों का धार्मिक स्थलों की ओर रुख़ 
खाटू श्याम जी सहित सभी धार्मिक स्थलों पर भक्तों की अपार भीड़ 
खाटू श्याम जी में भक्त बोले प्रदेश में डबल इंजन की सरकार 
धार्मिक स्थलों को सरकार दे रही संरक्षण 
खाटूश्यामजी ( बी एल सरोज) :- कोरोना काल के बाद एकाएक धार्मिक स्थलों  की ओर देश के लोगों का रुख लगातार बढ़ रहा है । वहीं प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम कर रही है फिर केंद्र सरकार भी कहीं पीछे नहीं है खाटू श्याम जी के धार्मिक पर्यटन विकास हेतु केंद्र सरकार ने 87 करोड रुपए से ज्यादा स्वीकृत किए हैं वहीं प्रदेश की भजनलाल सरकार ने भी 100 करोड रुपए का बजट आवंटन किया है ऐसे में बढ़ती व्यवस्थाएं और लगातार बेहतरीन सुविधाओं के चलते हिंदू धर्म,  सनातन धर्म के लोग बाबा श्याम की नगरी में लगातार आ रहे हैं प्रतिदिन बढ़ती भक्तों की अपार भीड़ ने साबित कर दिया है कि अब हिंदू समाज अत्यधिक मजबूती के साथ अपने धर्म क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है ।
जयपुर में उपमुख्यमंत्री और देवस्थान पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा था कि सरकार धार्मिक पर्यटन के विकास हेतु कृत संकल्पित है इसी श्रृंखला में दिया कुमारी तीन बार खाटू श्याम जी का दौरा कर चुकी है और विकास कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं । भक्तों ने एनडीटीवी से कहा कि अब हिंदू समाज के लोग अपने धर्म के प्रति जागरूक हो चुके हैं और दिन पर दिन धार्मिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं या अपने आराधों के दर्शन कर मनौतियां मांग  रहे हैं । बाबा श्याम भी अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी कर रहे हैं , नव वर्ष पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले से पहले ही खाटू श्याम जी में जबरदस्त भीड़ उमड रही है आज क्रिसमस है लेकिन हिंदू धर्म के सबसे बड़े आराध्या स्थल खाटू में आज की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर हिन्दू धार्मिक स्थलों की ओर लोग आ रहे हैं..। 
वॉकथ्रू भक्तों से बात 
बी एल सरोज की रिपोर्ट

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें