News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

डीआरएम रवी जैन ने किया रींगस जंक्शन का निरीक्षण

डीआरएम रवी जैन ने किया रींगस जंक्शन का निरीक्षण

श्याम जन्मोत्सव को लेकर डीआरएम ने रींगस जंक्शन का किया निरीक्षण

रींगस :- ( बी एल सरोज ) विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के 20 नवंबर को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिम रेलवे के डीआरएम रवि जैन रींगस जंक्शन पहुंचे और स्टेशन पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य यात्रियों के लिए स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्मोत्सव के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू और व्यवस्थित रहें। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 16 स्पेशल यात्री गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। वहीं स्टेशन परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी का विशेष जाब्ता तैनात रहेगा, जो यात्रियों की सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेगा। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए स्टेशन परिसर में बनाए गए दो मेला शेल्टरों में करीब 2 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही, सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचते हैं। ऐसे में रींगस जंक्शन श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के कारण रेलवे प्रशासन के सामने यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी रहती है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने डीआरएम को जन्मोत्सव को लेकर रेलवे की ओर से की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम भूपेश यादव, डीसीएम डॉ. जगदीश कुमार, सीएमआई मोहन सिंह मीना सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें