News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव ही प्राथमिकता, गिरधारी लाल

शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव ही प्राथमिकता, गिरधारी लाल

जाजोद थाने में पंचायती राज चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित

शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता - थानाधिकारी गिरधारी लाल 

जाजोद(अरविन्द कुमार)| जाजोद पुलिस थाने में पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस थाना जाजोद में महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग की अध्यक्षता थानाधिकारी गिरधारी लाल ने की। जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि आगामी पंचायती राज चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। अवैध हथियार, शराब और धन-प्रलोभन पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना अनुमति रैली, सभा या लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रहेगी। जाजोद सहित आस पास के प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल, होमगार्ड व महिला कांस्टेबल तैनात रहेगी। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था रहेगी। बैठक में CLG सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। जिस पर थानाधिकारी ने सभी CLG सदस्यों को रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया और कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थानाधिकारी ने दीपावली का पर्व भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि सभी परिवार अपने घरों में युवा पीढ़ी को कंट्रोल में रखें, चुनाव के चक्कर में लड़ाई-झगड़ा न करें। युवा पीढ़ी को चुनाव के चक्कर में न पड़ने के लिए पाबंद किया गया। थानाधिकारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना हम सबका दायित्व है। सहयोग बनाए रखें, कानून का सम्मान करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देवे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें