News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान रोडवेज के चालक से मारपीट

राजस्थान रोडवेज के चालक से मारपीट

रींगस में साइड विवाद को लेकर रोडवेज बस चालक से मारपीट, हाईवे पर एक घंटे तक लगा रहा जाम

रींगस। शहर में एनएच-52 की बाइपास पुलिया पर साइड देने को लेकर हुए विवाद में यूपी नंबर की कार में सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक सोनू सिंह के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे सीकर डिपो की रोडवेज बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सीकर डिपो की रोडवेज बस एनएच-52 की बाइपास पुलिया से गुजर रही थी। इसी दौरान यूपी नंबर की कार में सवार युवकों के साथ बस चालक का साइड देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कार में सवार माहवाला, उत्तर प्रदेश निवासी राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य युवकों ने बस चालक सोनू सिंह के साथ मारपीट की। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहने से वाहन चालकों के साथ रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया। पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले गई। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई, बाद में दोनों पक्षों के समझौता हो गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें