रींगस पुलिस थाने में एसीबी की कार्यवाही
स्क्रिप्ट -स्लग
रींगस थाने में एसीबी की बड़ी कार्रवाई,
एएसआई व हेड कांस्टेबल 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एंकर ( दीपक सैन ) रींगस थाना परिसर में सीकर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और एक हेड कांस्टेबल को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एसीबी ने एएसआई सावता राम गुर्जर और हेड कांस्टेबल जय सिंह को दुर्घटनाग्रस्त वाहन छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रैप किया। दोनों आरोपियों को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में जब्त वाहन को छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद सीकर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में तथा सीआई सुभाष मील की टीम द्वारा की गई। एसीबी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
एक टिप्पणी भेजें